{"_id":"5b002f624f1c1be3408b6749","slug":"21526738786-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड चंडी पैलेस में मेडिकल कॉलेज के ब्लॉकों के कार्य को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड चंडी पैलेस में मेडिकल कॉलेज के ब्लॉकों के कार्य को किया बंद
Updated Sat, 19 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड चंडी पैलेस परिसर में निर्माण कार्य बंद
चंबावासियों के रोष को देखते हुए लिया निर्णय
सरकार से लेंगे कार्य कराने की अनुमति : डॉ. ओहरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अखंड चंडी पैलेस के परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया है। इस निर्माण को लेकर चंबा वासियों में काफी रोष पनप रहा था। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने निर्माण कार्य बंद करवाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश सरकार से अनुमति लेकर अखंड चंडी परिसर में मेडिकल कॉलेज को लेकर निर्माण किया जाएगा। तब तक पैलेस में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के इस फैसले से चंबावासियों ने संतोष प्रकट किया है। लोगों का मानना है कि पैलेस चंबा की एतिहासिक धरोहर है। इसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टी के नेता अखंड चंडी पैलेस में हो रहे कार्य का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर कई संगठनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र भेजे। लोगों में लगातार भड़क रहे विरोध को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कार्य को पूर्ण रूप से बंद करवा दिया है। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में दूसरा सत्र शुरू करने के लिए अखंड चंडी पैलेस में आवश्यकता अनुसार मूलभूत ढांचा तैयार करना आवश्यक है, जिसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से अनुमति लेगा। अनुमति मिलने के उपरांत ही किसी प्रकार का कार्य शुरू हो पाएगा।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अनिल ओहरी ने बताया कि अखंड चंडी पैलेस के परिसर में मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यकता अनुसार ब्लॉक बनाए जा रहे थे, जिसका कार्य बंद करवा दिया गया है। इन ब्लॉकों को बनाने के लिए पहले सरकार से अनुमति मांगी जाएगी। उसके बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।