{"_id":"59c68b254f1c1b20688b62cd","slug":"21506183973-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलुंज से कुठेड तक बनाई जाए सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलुंज से कुठेड तक बनाई जाए सड़क
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरी (चंबा)। ग्रामीणों ने चलुंज से कुठेड़ तक सड़क बनाने की मांग उठाई है। आठ वर्ष पहले सड़क का कार्य शुरू किया गया था। डेढ़ किमी सड़क बनाने के बाद ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते कुठेड़ और सपड़ोट के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को अपनी यात्रा पैदल ही पूर्ण करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में होती है। कई मर्तबा तो मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच राह में दम तक तोड़ चुके हैं। ग्रामीणों घिंद्र सिंह, योग राज, प्रवीण कुमार, दीवान चंद, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, टेक चंद और योग राज ने बताया कि कुठेड़ तथा सपड़ोट के लोग सब्जी का उत्पादन करते हैं। लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने से लोगों को सब्जियां मंडी तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। चलुंज तक लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है। चलुंज से आगे उन्हें वाहन सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि चलुंज से कुठेड़ तक सड़क बनाई जाए, जिससे लोगों को वाहन सुविधा का लाभ मिल सके।
सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग की जमीन आने पर उपरोक्त सड़क का कार्य बंद हुआ था। वन विभाग से एनओसी मांगी गई है। इसकी अनुमति मिलने पर जल्द सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग की जमीन आने पर उपरोक्त सड़क का कार्य बंद हुआ था। वन विभाग से एनओसी मांगी गई है। इसकी अनुमति मिलने पर जल्द सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन