फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बेल पर चल रहे सीएम को सता में रहने का अधिकार नहीं : परमार

बेल पर चल रहे सीएम को सता में रहने का अधिकार नहीं : परमार

Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेल पर चल रहे सीएम को सता में रहने का अधिकार नहीं : परमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)।
भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा मंगलवार को डलहौजी विस क्षेत्र पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा में शामिल डलहौजी नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा के समर्थकों ने देवीदेहरा में शक्ति प्रदर्शन कर परिवर्तन रथयात्रा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पार्षद वंदना चड्ढा, आशा घई, हरप्रीत सिंह मोनू, निर्मला शर्मा तथा नेहा प्लाह ने भाजपा ज्वाइन की।
प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि नगर परिषद डलहौजी कांग्रेस मुक्त हो चुकी है और आज की यह भीड़ और उत्साह स्पष्ट कर रहा है कि डलहौजी विधान सभा क्षेत्र भी कांग्रेस मुक्त होने वाला है। परमार ने कहा कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बेल पर हों, जिस राज्य के मुख्यमंत्री और विधायक बेल पर हों, उस पार्टी को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। परमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह सीबीआई अदालत का सामना करने के बाद भी पद से चिपके हुए हैं। लालू प्रसाद ने तो आरोप लगने पर इस्तीफा दे दिया था। परमार ने कहा कि परिवर्तन रथ यात्रा भाजपा की सोच तथा भावना है जो व्यवस्था परिवर्तन का संदेश लेकर समूचे राज्य में भ्रमण कर रही है। एक ओर भ्रष्टाचार में संलिप्त वीरभद्र सिंह हैं तो दूसरी ओर मोदी का विकास मॉडल है। लोकतंत्र में पांच साल बाद गलती सुधारने का अवसर मिलता है और दो माह बाद यह वक्त आ रहा है। इस अवसर पर अमित ठाकुर, अशोक बकारिया, अमन महिंद्रू, अनिल ओबराय सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
नागवार गुजरे पूर्व विधायक रेणू चड्ढा के बोल
देवीदेहरा में पूर्व विधायक रेणू चड्ढा की बात पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। रथ यात्रा के प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्य सभा सांसद कृपाल परमार ने तुरंत रेणू चड्ढा से माइक ले लिया। इसके बाद रेणू चड्ढा मंच से नीचे उतर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिग्गज रहे मौजूद
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला चंबा के प्रभारी राजीव भारद्वाज, जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर और मंडल अध्यक्ष विनोद महाजन परिवर्तन रथ यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed