फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   21 transformers closed in the district, wheels stopped on five roads

Chamba News: जिले में 21 ट्रांसफार्मर बंद, पांच सड़कों पर थमे पहिये

Fri, 30 Dec 2022 10:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
21 transformers closed in the district, wheels stopped on five roads
चंबा। बर्फबारी और भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जिले के पांगी, डलहौजी, तीसा, चंबा, सलूणी और भटियात में 464 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए। इनमें से बोर्ड प्रबंधन ने 443 ट्रांसफार्मरों को बहाल करवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। जबकि अत्यधिक बर्फबारी के कारण पांगी, चंबा, तीसा, सलूणी, भटियात और डलहौजी में 19 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया। सड़कें बाधित होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने शाम तक 14 सड़कों को बहाल करवाया। दिसंबर में पहली बर्फबारी ने पांगीवासियों की मुसीबतों को बढ़ा दिया हैै। क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में 24 घंटों से अधिक समय से बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। शुक्रवार शाम तक एक ट्रांसफार्मर को छोड़ शेष सभी जगह बिजली की आपूर्ति बोर्ड प्रबंधन ने बहाल करवा दी थी।
विज्ञापन

चंबा-जोत वाया चुवाड़ी मार्ग पर सुबह हुई 20 सेंटीमीटर के करीब बर्फबारी में वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर ने दोपहर तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाकर लोगों को राहत दी। लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग को बहाल करवा दिया गया है। बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन को देखते हुए चालक सावधानीपूर्वक ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि बर्फबारी के कारण जिले में पटरी से उतरी सेवाएं को सुचारु करने में विभागीय टीमें देररात तक डटी रहीं। उन्होंने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed