फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीन पंचायतो की पानी की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा पेयजल स्टोरेज टैंक

तीन पंचायतो की पानी की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा पेयजल स्टोरेज टैंक

Wed, 20 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
तीन पंचायतो की पानी की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा पेयजल स्टोरेज टैंक
खज्जियार की तीन पंचायतों के लिए छोटे पड़े टैंक, पेयजल किल्लत
विज्ञापन

वर्ष 1995 में बना स्टोरेज टैंक से नहीं हो पा रही पर्याप्त पानी की कीमत
गर्मियों में खत्म हो जाता है स्टोरेज टैंक का पानी, बढ़ी दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार के दायरे में आने वाली तीन पंचायतों के गांवों पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह यह है कि पंचायतों को पेयजल सप्लाई देने वाला पेयजल स्टोरेज टैंक आबादी के आगे छोटा पड़ गया है। पुखरी गांव में बने स्टोरेज टैंक का निर्माण वर्ष 1995 में हुआ था। उस समय पंचायतों में लोगों की आबादी इतनी ज्यादा नहीं थी। सभी परिवारों ने घर में पेयजल कनेक्शन नहीं लिए थे। मगर आज के समय में सभी परिवारों ने अपने घरों में पेयजल कनेक्शन ले रखे हैं। इस कारण उपरोक्त पेयजल स्टोरेज का पानी लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। इस कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग से कई बार लोग बड़ा स्टोरेज टैंक बनाने की मांग कर चुके हैं।

नरेश कुमार, चंद्रेेश, प्रदीप, चमन, सन्नी कुमार, पवन, सुरेंद्र, मनोज कुमार, विजय, नरेंद्र और भाग सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिंगी, सिंगी और कोहलड़ी के गांव को पुखरी गांव में बने स्टोरेज टैंक से जाता है। मगर स्टोरेज टैंक का पानी जल्द ही खत्म हो जाता है। गर्मियों के दौरान ग्रामीणों की मुश्किलें ओर बढ़ जाती हैं। क्योंकि पेयजल स्रोत सूखने लगते हैं। कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती। ऐसे में छोटा पेयजल स्टोरेज टैंक ग्रामीणों की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पाता। ऐसे में अगर पुखरी गांव में ज्याता क्षमता वाला बड़ा पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण होता है, तो तीन पंचायतों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से बड़ा टैंक बनाने की मांग की है। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नए स्टोरेज टैंक निर्माण को लेकर एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारी को दिया जा चुका है। जल्द ही नए टैंक का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed