{"_id":"5c683ee3bdec22738a474e42","slug":"201550335715-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे बंद, रोष रैली निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे बंद, रोष रैली निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में जवानों के शहीद होने के बाद देश भर में आक्रोश की लहर है। चंबा शहर में व्यापारियों और दुकानदारों ने शनिवार दोपहर एक बजे तक दुकानें बंद रख देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी वर्ग और दुकानदारों ने संयुक्त रूप से पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहर में रैली निकाल कर पाकिस्तान का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलबूते ही हम घरों में अपने और परिवार को सुरक्षित समझते हैं। लेकिन, पाकिस्तान हर मर्तबा कायराना हरकत करता है। पाकिस्तान ने इस बार भी कायराना हरकत करते हुए पुलवामा में सैनिकों के काफिले पर आतंकी हमला करवाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। इस मौके पर व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारी, सदस्य और भारी संख्या में दुकानदार शामिल रहे। वहीं, डलहौजी में भी व्यापारी वर्ग ने दुकानों को बंद रखकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरकररोष रैली निकाली। यह रैली गांधी चौक से होते हुए एसडीएम कार्यालय, बस स्टैंड और फिर गांधी चौक पहुंची। यहां कारोबारियो ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने रैली में शामिल होकर पुलवामा में हुए जघन्य अपराध के खिलाफ रोष जाहिर किया। इस दौरान शहर के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिराकर विरोध दर्ज करवाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं देश मे आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले देश विरोधी तत्वों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस मौके पर व्यापार मंडल डलहौजी ने एसडीएम डलहौजी डॉ. मुरारी लाल के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से हमले का बदला लेने की मांग की गई है। भटियात, भरमौर, सलूणी, सुंडला और साहो में भी दुकानदारों और व्यापारी वर्ग ने दुकानें बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आतंकियों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के बाद अब देश के हर वर्ग का खून खौल चुका है। दुकानदारों, व्यापारियों ने खून के बदले खून का नारा लगाते हुए इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।