{"_id":"5bf2ea87bdec22697300c6c7","slug":"201542646407-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू क्षेत्र की तीन पंचायतों में 14 घंटे गुल रही बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू क्षेत्र की तीन पंचायतों में 14 घंटे गुल रही बिजली सप्लाई
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। चांजू क्षेत्र की तीन पंचायतें 14 घंटे तक अंधेरे में डूबी रहीं। इस वजह से ग्राम पंचायत चांजू, देहरा और चरड़ा में रहने वाले हजारों लोगों को रविवार की रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। लोगों ने बताया कि शाम को सात बजे अचानक बिजली गुल हो गई। मगर यह सोमवार सुबह दस बजे बहाल हो पाई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि चांजू क्षेत्र में सर्दियों के दौरान अकसर बिजली की समस्या बनी रहती है। मगर अभी तक पंचायतों में बर्फबारी नहीं हुई है।
ऐसे में बिजली गुल रहना ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। बिजली गुल होने से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। छात्र रात को ही पढ़ाई करते हैं। उनका दिन का समय स्कूल और कॉलेज में आने जाने में ही बीत जाता है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो छात्रों की समस्याएं और बढ़ जाएंगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की कि उपरोक्त पंचायतों में बिजली की समस्या का स्थायी हल खोजा जाए। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई। इसे ठीक करवा दिया गया है।
विज्ञापन