फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दुकानों का किराया वसूलने के लिए नप ने बजाया ढोल

दुकानों का किराया वसूलने के लिए नप ने बजाया ढोल

Thu, 15 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
दुकानों का किराया वसूलने के लिए नप ने बजाया ढोल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी नगर परिषद की दुकानों के किराये पर कुंडली मारकर बैठे लेटलतीफ दुकानों से पैसों की उगाही का नप डलहौजी ने नायाब तरीका निकाला है। वीरवार को नप डलहौजी ने ढोल बजाकर मुनादी करते हुए इन दुकानदारों के नाम सार्वजनिक किए। इसके साथ ही सात दिनों के भीतर दुकान का किराया जमा करवाने के बारे में निर्देशित किया। नप परिषद ने बताया कि दुकानों का किराया जमा न करवाने पर दुकानदारों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
गौरतलब हो कि पर्यटन नगरी डलहौजी में दुकानों के किराये और हॉउस टैक्स के नाम पर लोग डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा पर कुंडली मार कर बैठे हैं। वीरवार को डलहौजी में नगर परिषद ने अनोखा तरीका अपनाते हुए ढोल बजाकर मुनादी करते हुए पिछले कई वर्षों से दुकानों के किराये के रुपए न जमा करवाने वाले लोगों के नाम सार्वजनिक किए।
विज्ञापन


55 दुकानदारों ने 64 लाख पर मारी है कुंडली
नप डलहौजी में करीब 55 दुकानदारों से किराये के लगभग 64 लाख रुपए से ज्यादा बकाया है। नगर परिषद ने कई बार नोटिस भी जारी किए। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। अब नगर परिषद ने अनोखा तरीका अपनाते हुए मुनादी के जरिये इनके नाम सार्वजनिक करने का फैसला लिया है। इन्हें यह सरकारी पैसा जमा करवाने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है, नहीं तो इनके बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। पिछले कई वर्षों से दुकानों के किराये और हाउस टैक्स के नाम पर ज्यादातर लोगों से वसूली नहीं हुई है। इस कारण यह राशि बढ़कर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर समय पर दुकानों के किराये और हाउस टैक्स की उगाही की होती तो डलहौजी में विकास के कार्य भी प्रभावित नहीं होते। मगर डलहौजी में कई प्रभावशाली लोग सालों से सरकारी किराए और हाउस टैक्स पर कुंडली जमाए बैठे हैं। वहीं, नगर परिषद् ने कुछ मामले कोर्ट तक भी पहुंचाए है। नगर परिषद अगर इस सरकारी पैसे पर कुंडली जमाए लोगों से यह पैसा वसूलती तो यहां विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होते। नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि नगर परिषद को दुकानों के किराए वसूलने के लिए वीरवार को मुनादी करवाई गई ओर इन्हें राशि जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed