{"_id":"5b3b9a3a4f1c1b9c468b460a","slug":"201530632762-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-होली मार्ग पर भूस्खलन, तीन घंटे मार्ग रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-होली मार्ग पर भूस्खलन, तीन घंटे मार्ग रहा अवरुद्ध
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
landslide
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-होली मार्ग खड़ामुख झिरडू मोड़ के पास चट्टानें गिरने से अवरुद्ध हो गया। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर वाहनों सहित पैदल राहगीरों की आवाजाही बंद रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम को करीब चार बजे सड़क में बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। गनीमत यह रही कि सड़क पर गिरी चट्टानों की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया।
अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं मार्ग बंद होने से लोग होली, गरोला और चन्हौता सहित अन्य क्षेत्रों की ओर नहीं जा पाए। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोनिवि के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन के जरिये चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू हुआ। मार्ग को बहाल करने में विभाग को ढाई घंटे का समय लग गया। मार्ग पर चट्टानें काफी मात्रा में पड़ी हुई थी। इस वजह से तीन घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे मार्ग के दोनों और वाहनों की कतारें लगी रहीं। रात सात बजे तक लोग फंसे रहे। अभियता इंद्र ठाकुर उत्तम ने बताया कि उपरोक्त मार्ग चट्टानें गिरने से अवरुद्ध रहा। इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन