{"_id":"5ad37fea4f1c1b86098b4b72","slug":"201523810282-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां ने मुगला को 33 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां ने मुगला को 33 रनों से हराया
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एनएचपीसी मैदान करियां में करियां इलेवन और मुगला टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच में करियां इलेवन की टीम ने 33 रनों से मुगला को हराया। मैच में पहले बल्लेेबाजी करने उतरी करियां की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 103 रन बनाएं।
इसमें सर्वाधिक गुरप्रीत ने 45 और रजत ने 20 रनों की पारी खेली। मुगला की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए संजू और सन्नी ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगला की टीम महज 70 रनों पर ही सिमट गई। मुगला की ओर से जितेंद्र ने 30 और विक्की ने 18 रनों की पारी खेली। मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिलवा पाए।
विज्ञापन