{"_id":"5a9825fe4f1c1b641f8b85f5","slug":"201519920638-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-सुप्पा मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-सुप्पा मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-थला-सुप्पा मार्ग पर जीप बुद्दन नाला के पास पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा बुधवार देर रात को पेश आया, जब चालक परियोजना कर्मचारियों को लाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल भरमौर में करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र हेमराज गांव निवासी पूलन के तौर पर हुई है जबकि जबकि चालक संजय कुमार पुत्र बाधा राम निवासी गांव घरेड़ घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार जीप ग्रीनको परियोजना में कर्मचारियों की आवाजाही के लिए लगाई गई थी। बुधवार को जब गाड़ी चालक संजय कुमार शिफ्ट लेने के लिए जा रहा था, तो गाड़ी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। यहां वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। भरमौर थाना प्रभारी धर्म चंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।