{"_id":"5a96dfb54f1c1b462c8bab20","slug":"201519837109-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज भर्तियों की डीसी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज भर्तियों की डीसी से शिकायत
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में हो रही विभिन्न पदों की भर्तियों में धांधली के आरोपों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से शिकायत की है। इस संबंध में भाजपा जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल प्रधान पुन्नु राम आर्य की अध्यक्षता में उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कंपनी ने युवाओं को नौकरी देने में भेदभाव किया जा रहा है। एक तरफ जहां कंपनी साक्षात्कार का आयोजन करने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरफ रातों रात मेडिकल कॉलेज में युवाओं को तैनाती की जा रही है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा रोजगार से वंचित हैं। बेरोजगार युवाओं से बायोडाटा तो लिए जा रहे हैं। मगर साक्षात्कार के नाम पर उनसे धोखा किया जा रहा है। नंद कुमार और विजय कुमार ने बताया कि कंपनी जिले के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है और आनन-फानन में कंपनी युवाओं को रख रही है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच करने का आग्रह किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए पुन्नु राम आर्य ने मांग की है कि सदर विधायक पवन नैयर को स्वतंत्र विभाग देकर सीपीएस बनाया जाए।