{"_id":"5a8463434f1c1b5e6e8b53ab","slug":"201518625603-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में दो दिनों से नहीं उठाया गया कूड़ा, चारों तरफ गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में दो दिनों से नहीं उठाया गया कूड़ा, चारों तरफ गंदगी का आलम
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर की खूबसूरती को कूड़े के ढेर धब्बा लगा रहे हैं। आलम यह है कि दो दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इस वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। लोगों को शहर में आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
दो नंबर चौगान और गांधी गेट के साथ दो दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। कूड़ेदान कूड़े कर्कट से भर चुके हैं। आसपास बदबू फैलती जा रही है। नगर परिषद कूड़े के ढेरों को नहीं हटा रही है। इसका खामियाजा आसपास में रहने वाले लोगों व दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
शहर वासियों में चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रूप लाल, अशोक कुमार, रवि कुमार, चंद राम व राकेेश कुमार ने बताया कि चंबा शहर की सफाई का ठेका नप ने निजी ठेकेदारों को दे रखा है। लेकिन ठेकेदार नियमित रूप से शहर की सफाई नहीं कर रहे हैं। शहर के हरदासपुरा वार्ड में सफाई व्यवस्था का हाल सबसे खराब है। यहां सप्ताह में एक दिन ही कूड़ेदान से कूड़ा उठाया जाता है। जबकि प्रशासन से सख्त निर्देश हैं कि शहर के सभी वार्डों में रोजाना सफाई होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए। ताकि लोगों लोग स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
चालक के छुट्टी पर जाने से नहीं उठाया जा सका कूड़ा
सफाई निरीक्षक अतुल महाजन ने बताया कि नप के पास एक ही चालक है, जो छुट्टी पर था। इस वजह से कूड़ा नहीं उठाया जा सका। अब कूड़े को उठाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है।