{"_id":"5a7881f64f1c1b187e8b47e2","slug":"201517847030-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदुल मिस्टर, मनीषा को चुना मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदुल मिस्टर, मनीषा को चुना मिस फ्रेशर
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
चंबा। चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज सरू में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आगाज कॉलेज प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने किया। इसके बाद कॉलेज प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर कॉलेज प्रशिक्षुओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के दौरान वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को टाइटल बांटे। टाइटल के आधार पर प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुुओं ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मृदुल को मिस्टर फ्रेशर और मनीषा को मिस फ्रेशर चुना गया। मिस्टर डैसिंग राहुल और मिस चार्मिंग सुदर्शना चुनी गई। प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया। मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. परणीता गुरदेल सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
000