फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करे सरकार

पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करे सरकार

Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करे सरकार
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला एनपीएस कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अमित जरयाल ने की। बैठक में संघ के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को बिना विलंब लागू किया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ अध्यक्ष अमित जरयाल ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम कर्मचारियों की मांग नहीं। बल्कि कर्मचारियों का हक है। जो सरकार छीनने केे प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक लोकतंत्र में कल्याणकारी राज्य की परिभाषा तभी लागू होगी जब नब्बे प्रतिशत कर्मचारियों को पुुरानी पेंशन देकर उनका हक वापिस दिया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। यह राज्य सरकार के हित में है। आरटीआई से यह सिद्ध हो चुका है कि ओपीएस की बहाली के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से स्वतंत्र है। केंद्र सरकार से इसमें कोई विरोधाभास नहीं है। वर्तमान समय में केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सरकार को ओपीएस बहाल करने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वह अपने हक को लेकर आवाज उठाएं। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि 15 अप्रैल 2018 से पहले सभी खंडों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed