फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चौगान में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हाईकोर्ट में अपील करेगा नप

चौगान में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हाईकोर्ट में अपील करेगा नप

Thu, 18 Jan 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चौगान में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हाईकोर्ट में अपील करेगा नप
कोर्ट - फोटो : amar ujala

चंबा। चंगा चौगान में नंबर दो और तीन में व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए नगर परिषद हाईकोर्ट में अपील करेगा। वीरवार को आयोजित आमसभा में इसको लेकर फैसला लिया गया है। इसके अलावा बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने की। आमसभा में सभी पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। जनरल हाउस में प्रोविजनल टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन किया गया। इसमें गैर सरकारी सदस्यों में व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन और पुरु मनेंद्र सिंह को शामिल किया गया। साथ ही सरकारी सदस्यों को शामिल करने के लिए पत्राचार किया गया। ताकि यह जानकारी मिल सके कि सरकारी सदस्य सहमत है या नहीं।

विज्ञापन

आमसभा के दौरान निर्णय लिया गया कि शहर में सफाई व्यवस्था के लिए शहर में सफाई के ठेके के लिए खुली निविदाएं जोन वाइस होंगी। पहला जोन कसाकड़ा, धड़ोग और जुलाहकड़ी, दूसरा जोन चौगान, हटनाला, जनसाली, तीसरा जोन सुराड़ा, चौंतड़ा और सपड़ी रहेगा। इसके अलावा चौथा और पांचवां जोन क्रमश: हरदासपुरा और सुल्तानपुर रहेगा। जनरल हाउस में निर्णय लिया गया कि एक ठेकेदार सिर्फ दो ही टेंडर फॉर्म ले सकेगा। इसके अलावा कुरांह कूड़ा संयंत्र में पड़े कूड़े को उठाने के लिए ई-टेंडरिंग करवाने का निर्णय लिया गया है। इससे कुरांह कूड़ा संयंत्र में पड़ा सारा कूड़ा साफ किया जाएगा। ताकि कूड़ा संयंत्र को दोबारा से चालू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed