फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बस के बोनट से उठी चिंगारी, बस स्टैंड में अफरा-तफरी

बस के बोनट से उठी चिंगारी, बस स्टैंड में अफरा-तफरी

Thu, 04 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बस के बोनट से उठी चिंगारी, बस स्टैंड में अफरा-तफरी
HRTC
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी बस स्टैंड में वीरवार को पठानकोट से द्रम्मण रूट पर जा रही बस के बोनट में आग लग गई। इसके चलते बस स्टैंड में थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी मच गई। बस में करीब पचास यात्री सवार थे। बोनट में आग सुलगती देख यात्री फौरन बस से बाहर निकले। गनीमत यह रही कि बस के बोनट से लगी आग नहीं फैली अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक और परिचालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को बुझाया। इसके बाद चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। तकनीकी खराबी के चलते बस रूट पर भी नहीं गई। साथ ही चुवाड़ी बस स्टैंड में पठानकोट डिपो की अन्य बस न होने के चलते यात्रियों को दिक्कतें पेश आई।
जानकारी के अनुसार पठानकोट से द्रम्मण रूट के लिए जाने वाली पठानकोट डिपो की बस वाया चुवाड़ी होकर गुजरती है। वीरवार को बस चुवाड़ी बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान चालक-परिचालक सहित यात्रियों ने चायपान किया। परिचालक ने सभी सवारियों को बस में बैठने के लिए कहा। इसके बाद बस में सवारियां बैठ गई। मगर जैसे ही चालक ने गाड़ी को स्टार्ट किया तो बोनट से आग की चिंगारियां उठने लगी। बोनट से आग की चिंगारी उठता देख चालक और परिचालक ने बस बंद कर दी और बोनट में लगी आग को पानी से बुझाया। इस घटना के बाद यात्री बुरी तरह से डर गए गए। कोई अन्य बस न होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चुवाड़ी बस अड्डा इंचार्ज देवराज ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से बस में आग की चिंगारी उठी थी। इसे समय रहते बुझा दिया गया और बस को रूट पर नहीं भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पठानकोट डिपो को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


निजी गाड़ियों से घर पहुंचे लोग
बस के रूट पर न जाने से करीब तीस सवारियां निजी वाहनों से गंतव्यों की ओर रवाना हुई। जबकि शेष बची बीस सवारियों के लिए द्रम्मण से पठानकोट डिपो की बस भेजी गई। जो साढ़े छह बजे सवारियों को वापस लेकर द्रम्मण के लिए रवाना हुई। बस के खराब होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed