{"_id":"5a184a7e4f1c1bee688bdaa1","slug":"201511541374-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला के लकडोलू गांव में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहला के लकडोलू गांव में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
क्राइम सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
मैहला के लकडोलू गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजीव पुत्र प्रेमराज निवासी गांव लकडोलू डाकघर मैहला के रूप में हुई है। संजीव मैहला में दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार संजीव वीरवार शाम को मैहला में दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास अचानक रास्ते में उसका पांव फिसल गया। इससे वह खाई में जा गिरा। वहां से गुजर रहे गांव के अन्य लोगों ने उसे खाई से निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद चंबा अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मैहला में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।