फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साहो क्षेत्र में सेब के पेड़ों में लगी वूली एफिड बीमारी

साहो क्षेत्र में सेब के पेड़ों में लगी वूली एफिड बीमारी

Wed, 15 Nov 2017 10:44 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
साहो क्षेत्र में सेब के पेड़ों में लगी वूली एफिड बीमारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र में सेब के पेड़ों को वूली एफिड बीमारी ने जकड़ लिया है। यह कीड़ा पेड़ों के तनों में फंफूद पैदा करता है। फंफूद से पेड़ों का रंग सफेद हो रहा है। फंफूद के भीतर कीड़ा पेड़ को नष्ट करने का कार्य करता रहता है। इससे पेड़ का तना खोखला हो जाता है। तने के बाद कीड़ा जड़ों में घुस जाता है। अगर यह कीड़ा पेड़ की जड़ में चला जाए। तो पूरा पेड़ सूख कर नष्ट हो जाएगा। सेबों के पेड़ों में लगी इस बीमारी को लेकर इलाके के बागवान काफी चिंतित हैं। बागवानों का मुख्य व्यवसाय सेब की फसल पर ही टिका है। ऐसे में सेब के पेड़ों को इस प्रकार की बीमारी लगना बागवानों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। बागवान चतरो राम, अमर सिंह, ओम प्रकाश, चैन लाल, देवी सिंह, रूपलाल, कमल कुमार, अरविंद, देसराज, सुरेंद्र, भाग चंद और व्यास देव ने बताया कि साहो क्षेत्र में तीन दर्जन बागवान सेब की फसल पर निर्भर हैं। जोकि सेब की अच्छी फसल की पैदावार के लिए पूरा साल मेहनत करते हैं। ताकि उनकी फसल की पैदावार अच्छी हो सके। ऐसा करने के बाद भी उनकी फसल बर्बाद होती है तो उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से गुहार लगाई है कि बागवानों को इस बीमारी से बचाव के उचित तरीके बताए जाएं। ताकि बागवानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इनसेट
कृषि विज्ञान केंद्र सरू के समन्वयक डॉ. राजीव रैणा ने बताया कि अक्तूबर और नवंबर में इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है। इस बीमारी से पेड़ों को बचाने के लिए समय पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करना आवश्यक है। इसके छिड़काव से पेड़ों को बीमारी से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed