Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   2,000 Him Bus Cards made in the district so far

Chamba News: जिले में अब तक बने 2,000 हिम बस कार्ड

Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
2,000 Him Bus Cards made in the district so far
चंबा। निकट भविष्य में एचआरटीसी की बसों में हिम बस कार्ड के बिना किराये में छूट और निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जिले में अब तक करीब 2,000 लोगों के हिम बस कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के उप मंडलीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि बिना हिम बस कार्ड के निकट भविष्य में सरकारी बसों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं मिलेगी और यात्रियों को पूरा किराया देना पड़ेगा। महिलाओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट, दिव्यांगजनों, गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों, पुलिस, प्रेस कर्मियों और छात्रों को दी जाने वाली रियायत केवल हिम बस कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी।
विज्ञापन

बस यात्रा के दौरान कार्ड न होने पर लाभार्थियों को सामान्य यात्रियों की तरह पूरा किराया चुकाना पड़ेगा। हिम बस कार्ड की कीमत 236 रुपये रखी गई है। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कार्ड बनाने की व्यवस्था की है। मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से एचआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है, जबकि लोक मित्र केंद्रों से भी कार्ड बनवाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड और एक फोटो अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बना सकते हैं हिम बस कार्ड
हिम बस कार्ड मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप या लोक मित्र केंद्र में बनाए जा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट https://sso.hp.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी व दस्तावेजों को अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा करते हुए हिम बस कार्ड बनाया जा सकता है। प्रक्रिया को पूर्ण करने के दौरान भुगतान करने के पश्चात जो रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा, उस का फोटो या इसे नोट कर अपने नजदीकी एचआरटीसी बस स्टैंड के काउंटर पर दिखाकर एचआरटीसी हिम बस कॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed