{"_id":"68f1344b14802acde207f22c","slug":"200-kg-of-adulterated-gulab-jamuns-and-rasgullas-brought-from-outside-the-state-were-destroyed-chamba-news-c-88-1-ssml1006-163945-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाहरी राज्य से लाए 200 किलो मिलावटी गुलाब जामुन और रसगुल्ले करवाए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाहरी राज्य से लाए 200 किलो मिलावटी गुलाब जामुन और रसगुल्ले करवाए नष्ट
Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दिवाली से पहले मिलावटी मिठाई की बिक्री को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को बाहरी राज्य से चंबा लाए गए 200 किलो गुलाब जामुन और रसगुल्ले उदयपुर के पास नाके पर पकड़कर नष्ट करवाए। यह मिठाई बस और ट्रक के जरिये जिले में पहुंची थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि मिठाई में रंगों का अत्यधिक प्रयोग किया गया था और गुणवत्ता मानकों पर यह खरा नहीं उतर रही थी। इसके चलते पूरी मिठाई को जब्त कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। मिठाई की इस खेप पर किसी स्थानीय दुकानदार का नाम अंकित नहीं था, जिससे संदेह और गहरा गया है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इसे चंबा में किसने मंगवाया था।
उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन में जिले की मिठाई दुकानों में भारी मांग होती है। इसी के चलते बाहरी राज्यों से मिठाई और पनीर की आपूर्ति बढ़ जाती है, लेकिन अकसर यह देखा गया है कि बाहर से आने वाले उत्पाद गुणवत्ता में कमजोर होते हैं।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि उदयपुर में बाहरी राज्य से आई दो क्विंटल मिठाई को पकड़ा गया और गुणवत्ता सही न पाए जाने पर नष्ट किया गया है। अब बाहरी मिठाई और पनीर की हर खेप की सख्त जांच की जा रही है।