फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   200 families forced to live in danger in Pakkatala Mohalla.

Chamba News: पक्काटाला मोहल्ला में खतरे की जद में रहने को मजबूर 200 परिवार

Sat, 16 Mar 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
200 families forced to live in danger in Pakkatala Mohalla.
पक्काटाला मोहल्ला में खतरे की जद में रहने को मजबूर 200 परिवार
विज्ञापन

2023 में पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे को स्वीकृत हुए तीन करेाड़ 23 लाख
फरवरी 2024 को स्वीकृत पैसा वापिस होने की उन्हें मिली भनक
अधिवक्ता ने सदर थाना में पहुंच मामले की जांच करवा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के पक्काटाला मोहल्ला की पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करने के लिए 2023 में स्वीकृत 3 करोड़ 23 लाख रुपये अब वापस होने पर अधिवक्ता जय सिंह ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ सदर थाना चंबा में शिकायत दी है। अधिवक्ता ने मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।

जय सिंह ने बताया कि पक्काटाला मोहल्ला में पहाड़ी पर 200 परिवार रहते हैं। जरा सी बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन का क्रम जारी हो जाता है। इसके लिए सरकार की ओर से वर्ष 2003 में लोक निर्माण विभाग को तीन करोड़ 23 लाख रुपये पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करवाने के लिए स्वीकृत हुए। वर्ष फरवरी 2024 को यह पैसा वापस होने की जानकारी मिली। बताया कि मुख्यमंत्री के चंबा आगमन से एक दिन पूर्व भी मुख्यमंत्री और सदर विधायक से इस मामले की छानबीन करने का आग्रह किया गया। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई भी सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। कहा कि पक्काटाला मोहल्ले में उक्त परिवार खतरे के निशान में रहने को विवश हैं। बताया कि स्वीकृत बजट यदि लैप्स हुआ है तो इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने सदर थाना चंबा में शिकायत देकर मामले की जांच करने समेत दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed