फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   20 thousand students of the district will get scholarship

Chamba News: जिले के 20 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Tue, 12 Mar 2024 07:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
20 thousand students of the district will get scholarship
जिले के 20 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना के तहत खंडों से पहुंचे नाम पोर्टल पर चढ़ाने का काम शुरू
पहली से पांचवीं कक्षा तक 500 और छठी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेंगे 700 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा के बीस हजार विद्यार्थियों को आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने खंडों से पहुंचे नाम पोर्टल में अपलोड करने का कार्य शुरू कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को पांच सौ और छठी से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को सालाना सात सौ रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
दूसरी तरफ शिक्षा विभाग की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई विद्यार्थी इस योजना से लाभ लेने में छूटता है तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित स्कूल मुखिया की होगी। इस तरह के निर्देश जारी करने का विभागीय मकसद पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं को पहुंचाना है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक करीब 12 हजार और छठी से आठवीं कक्षा तक आठ हजार पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि विभाग की ओर से स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी गई थी। इसके आधार पर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पोर्टल में पंजीकरण होने के बाद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की सौगात मिलेगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि बीस हजार विद्यार्थियों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। कहा कि वर्तमान में पोर्टल में पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed