{"_id":"6ad648ff6a8d0b4cd907667f","slug":"20-storage-tanks-being-built-in-pangi-at-a-cost-of-two-crore-work-on-five-completed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200495-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में दो करोड़ से बन रहे 20 स्टोरेज टैंक, पांच का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में दो करोड़ से बन रहे 20 स्टोरेज टैंक, पांच का काम पूरा
Mon, 19 Oct 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
किलाड़ में मिनी सचिवालय के सभागार में हुई बैठक, पीएचसी भवन का निर्माण भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्टोरेज टैंकों का निर्माण करवाया जा रहा है।
इनमें से पांच टैंकों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य पर काम जारी है। यह जानकारी आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने सोमवार को किलाड़ स्थित मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की।बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। आवासीय आयुक्त ने बताया कि पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टोरेज टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पांगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भवन भी तैयार करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।