{"_id":"6aef4add14452b974000edb1","slug":"20-fire-personnel-will-be-deployed-to-deal-with-fire-incidents-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202418-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आग की घटनाओं से निपटने के लिए 20 दमकल कर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आग की घटनाओं से निपटने के लिए 20 दमकल कर्मी रहेंगे तैनात
Sat, 07 Nov 2026 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, पानी से भरे दमकल वाहन रहेंगे तैयार
शहर के फायर हाइड्रेंट की जांच पूरी, आपात स्थिति में 101 पर दें सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली पर आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के दौरान विभाग के 20 कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। विशेष परिस्थितियों में विभाग की अनुमति से ही अवकाश मिल सकेगा।
दिवाली की रात सभी दमकल कर्मियों को अपनी-अपनी चौकियों में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। दमकल वाहनों में पानी भरकर उन्हें तैयार रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच सके। इसके अलावा विभाग ने शहर में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंट की जांच भी पूरी कर ली है।
--
तंग गलियों में फायर हाइड्रेंट से बुझाई जाएगी आग
चंबा शहर की कई गलियां संकरी हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था को दुरुस्त रखा है। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद से प्रभावित क्षेत्रों में आग बुझाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
--
आग लगने पर 101 नंबर पर दें सूचना
फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि दीपावली को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। सभी कर्मचारियों और दमकल वाहनों को तैयार रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी आग लगने की घटना होने पर तुरंत 101 नंबर पर सूचना दें, ताकि दमकल टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर सके।