{"_id":"62c07a49c527b04e8d50daa1","slug":"20-additional-buses-will-run-for-shiva-devotees-chamba-news-sml414003619","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्तों के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्तों के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी। शिव भक्तों के अत्यधिक संख्या में पहुंचने और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय किया है। यात्रा के दौरान बसों की संख्या में इजाफा होने से जहां श्रद्धालुओं को जहां राहत मिलेगी तो वहीं एचआरटीसी प्रबंधन के राजस्व में भी इजाफा होगा।
विश्व विख्यात मणिमहेश यात्रा का आगाज आधिकारिक तौर पर 19 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा। कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष बाद होने जा रही मणिमहेश यात्रा में भारी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन ने भी अपने स्तर पर यात्रा को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान चंबा से भरमौर तक श्रद्धालु सरकारी और निजी बसों के जरिये शिव नगरी भरमौर पहुंचते हैं। वर्तमान समय में भरमौर में पांच टेंपो ट्रैवलर चल रहे हैं। साथ ही चंबा से पांच बसें भी भरमौर के लिए आवाजाही कर रही हैं। यात्रा के समय चंबा डिपो प्रबंधन एचआरटीसी डिविजन के अधीन आने वाले बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा, धर्मशाला और पठानकोट से अतिरिक्त बसों की डिमांड करेगा। डिमांड पूरी होने पर चंबा से भरमौर रूट पर बसें चलेंगी।
एचआरटीसी चंबा डिपो के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि यात्रा के दौरान 20 अतिरिक्त बसों की डिमांड एचआरटीसी डिविजन से की जाएगी। बसें मिलने पर उन्हें चंबा से भरमौर रूट पर चलाया जाएगा। यात्रा को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय किया गया है।