{"_id":"5c6d899cbdec224ca34918a9","slug":"191550682524-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब रहने पर दो पंचायत सचिव और एक ग्राम रोजगार सेवक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब रहने पर दो पंचायत सचिव और एक ग्राम रोजगार सेवक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ड्यूटी से नदारद रहने पर दो पंचायत सचिव और एक ग्राम रोजगार सेवक को निलंबित कर दिया गया है। यह तीनों कर्मचारी ड्यूटी के समय अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके चलते अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पृथी पाल सिंह ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन से अन्य विभागों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जनजातीय क्षेत्र में अकसर कर्मचारी अपनी ड्यूटी में कोताही बरतते हैं। इसकी वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि उपमंडल में पंचायत सचिव ग्राम पंचायत बजोल और बड़ग्रां और ग्राम रोजगार सेवक विकास खंड भरमौर कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए थे। इसके चलते उपरोक्त कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। यह आदेश 16 फरवरी से लागू कर दिए गए हैं। इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। कर्मचारियों का निलंबन विकास खंड भरमौर के कार्यालय में रखा गया है। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह खंड विकास अधिकारी को बताए बिना मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे। इसके अलावा इस कार्रवाई की सूचना निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के साथ जिलाधीश चंबा को भी दे दी गई है। उन्होंने उपमंडल के अन्य विभागीय कर्मचारियों को चेताया है कि वह अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करें। ड्यूटी में कोई भी कोताही न बरतें। अन्यथा लापरवाही नजर आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।