फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में बर्फबारी के बाद फिसलन से 31 रूटों पर नहीं पहुंच रही बसें

जिले में बर्फबारी के बाद फिसलन से 31 रूटों पर नहीं पहुंच रही बसें

Wed, 09 Jan 2019 10:26 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में बर्फबारी के बाद फिसलन से 31 रूटों पर नहीं पहुंच रही बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। हिमपात के बाद जिले के 31 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा ठप है। बर्फबारी से सड़क पर बढ़ी फिसलन को देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि जब तक लोक निर्माण विभाग जिले की सड़कों को लेकर प्रमाण पत्र जारी नहीं करता, तब तक इन रूटों पर बस सेवा बंद रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ही निगम प्रबंधन की ओर से इस प्रकार के आदेश जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि पांच दिन पहले जिले के आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते 31 रूटों पर बस सेवा निर्धारित रूटों तक नहीं चल रही है। इसके तहत चंबा-भरमौर मार्ग पर निगम की बसें खड़ामुख तक, चंबा-होली मार्ग पर गरोला तक, चंबा-लंगेरा मार्ग पर लंगेरा से पहले, चंबा-तीसा मार्ग पर सनवाल तक, चंबा-जम्मुहार मार्ग पर लुड्डू-बाड़का तक, चंबा-सनवाल मार्ग पर शक्तिनाला इत्यादि 31 रूटों पर निगम की बसें निर्धारित रूटों तक नहीं जा रही हैं। हालांकि, निजी बस ऑपरेटर अधिक लाभ कमाने के चक्कर में कुछेक रूटों पर बसों को सरपट दौड़ा रहा है। निगम प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने निर्धारित रूटों पर फिसलन को देखते हुए इस प्रकार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि जिले के अमूमन 31 रूटों पर बर्फबारी के बाद सड़क पर अत्यधिक फिसलन होने की सूरत में बसों को निर्धारित रूटों तक नहीं भेजा जा रहा है। सड़कों पर फिसलन होने की सूरत में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में जब तक लोनिवि की ओर से सड़कों को लेकर प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता है, तब तक इन निर्धारित रूटों पर बसों को नहीं भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed