फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सीएचसी सलूणी होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

सीएचसी सलूणी होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

Tue, 08 Jan 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सलूणी होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
सीएचसी सलूणी में मिलेंगे अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
विज्ञापन

अस्पताल में लगेंगी अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे और ईजीसी मशीनें
भवन निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची 60 लाख की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी(चंबा)। विकास खंड सलूणी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में जल्द ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी। साथ ही सीएचसी सलूणी का अपना भवन होगा। इसके लिए 60 लाख की राशि स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस राशि को लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा कर भवन निर्माण का कार्य आरंभ करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नतीजतन, अब अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे और ईजीसी करवाने के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय चंबा या टांडा का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी के पास अपना भवन नहीं है। वर्तमान में अस्पताल किराये के भवन में ही चल रहा है। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य केंद्र में कई अहम टेस्टों की भी सहूलियत तक नहीं है। ऐसे में लोगों को जरूरी टेस्ट करवाने के लिए भी सलूणी से बाहर जाना पड़ता था। इस ज्वलंत मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सलूणी में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिला था। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर सीएचसी भवन और अन्य मशीनों की उपलब्धता करवाने बारे आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि उनकी ज्वलंत मांगों को अवश्य पूरा करवा दिया जाएगा। अब सीएचसी सलूणी के बनने वाले भवन के लिए 60 लाख की राशि स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

खरल बीडीसी सदस्य किशोरी लाल शर्मा, खरल प्रधान माधो राम, उपप्रधान रवि कुमार, खरोटी प्रधान संतोष कुमार, दिघाई प्रधान महेश्वरी देवी, पुखरी उपप्रधान खेमराज, सलूणी के पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश शर्मा, मदन ठाकुर, मुकेश शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर ने सीएचसी सलूणी के बनने वाले भवन के लिए पहली किश्त 60 लाख जारी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। सीएमओ चंबा डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि सीएचसी सलूणी के भवन निर्माण के लिए लोनिवि के 9 करोड़ के प्रस्तावित बजट की एवज में पहली किश्त के रूप में 60 लाख की राशि पहुंच गई है। जिसे लोनिवि के पास जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 लाख की राशी विभाग के पास जमा करवा दी गई है। जल्द ही आगामी कार्य आरंभ किया जाएगा।


इन पंचायतों के लोगों को मिलेगा लाभ
ग्राम पंचायत सलूणी, सिंग्गाधार, ब्याणा, दिघाई, खरल, पुखरी, खरोटी, सियूला, लिग्गा इत्यादि की 31 हजार आबादी को सीएचसी सलूणी का भवन बनने और अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे, ईसीजी मशीनें स्थापित होने से लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर बाद में सीएचसी सलूणी में 24 घंटों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed