{"_id":"5bba0e34867a55681479f0b1","slug":"191538919988-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1767 छात्रों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1767 छात्रों ने लिया भाग
Updated Sun, 07 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एबीवीपी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कड़ी में चंबा जिले में भी प्रतियोगिता करवाई गई। इसके तहत चंबा, तीसा, तेलका, सलूणी और लिल्ह कोटी कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 1767 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। जिला स्तर पर परीक्षा में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपये जबकि दूसरे स्थान रहने वाले को 3100 और तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये इनाम दिया जाएगा।
इसके साथ ही अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। इसमें पहला स्थान पाने वाले प्रतिभागी को इनाम के रूप में 25000 रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष पंकज, रेहान, विक्रांत, मनीष, बाली, अक्षय, तिवारी, शबनम, पल्लवी, अनीता, गगन, भारत, मोनिका, आरूषी और केवल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन