{"_id":"5ba278c6867a557fec71c8e4","slug":"191537374406-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से लोनिवि कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से लोनिवि कर्मी की मौत
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Heart attack
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। उपतहसील भलेई में ड्यूटी के दौरान लोनिवि कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मौसमदीन 45 वर्ष पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी भलेई के रूप में हुई है। शव को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान व्यक्ति को सीने में अचानक तेज दर्द हुआ, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सहयोगियों ने उसे इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मौके पर आकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन