{"_id":"5b9e8da8867a557f6e538813","slug":"191537117608-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडे़ शाही स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडे़ शाही स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु की मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान बड़े शाही स्नान में शामिल होने जा रहे बिहार के एक श्रद्धालु की भरमौर में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। रविवार को सिविल अस्पताल भरमौर मेें पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। भरमौर प्रशासन ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की।
जानकारी अनुसार रविवार को गणेश यादव पुत्र लाली यादव गांव अमबा थाना करिये बाजार जिला गोपाल गंज बिहार शाही स्नान के लिए पवित्र डल की तरफ कूच कर रहा था। भरमौर में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया। मगर उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है। एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि रविवार को भरमौर में एक श्रद्धालु की तबीयत खराब होने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन