{"_id":"5b39037f4f1c1b36208b613a","slug":"191530463103-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेरी में करंट लगने से युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेरी में करंट लगने से युवक गंभीर
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
patient
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। धर्मेरी गांव में एक युवक पड़ोसी के घर में बिजली लाइन की मरम्मत करते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर हालत में है। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उसके शरीर के आधे हिस्से को लकवा मार गया। हादसे के बाद परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर चंडीगढ़ को रवाना हो गए। घायल की पहचान सुनील पुत्र बालो निवासी गांव धर्मेरी डाकघर कुपाहड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कुपहाड़ा के गांव धर्मेरी में सुनील को उसके पड़ोसी ने बताया कि उनके मकान की बिजली गुल हो गई है। पड़ोसी के घर में उजाला करने की सोच लिए सुनील ने जब बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का जोरदार करंट लगा। बिजली के झटका लगने से वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, पड़ोसी करंट लगता देख जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने बेसुध सुनील को उठाकर गाड़ी से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर आपाकालीन कक्ष में सुनील का उपचार शुरू किया गया। मगर रविवार सुबह तक सुनील की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। बता दें कि बिजली के करंट का झटका लगने के बाद सुनील के शरीर में कमर से नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इसके बाद सुनील के परिजन उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि करंट लगने से घायल युवक को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।