फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शहर में बिजली गुल, अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे

शहर में बिजली गुल, अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे

Sat, 09 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहर में बिजली गुल, अस्पताल में नहीं हुए एक्सरे
electricity - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में शनिवार को बिजली के अघोषित कट से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। इस दौरान चंबा मेडिकल कॉलेज में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाए। इस वजह से मरीजों और उनके तीमारदारों को भी दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। शुक्रवार देर रात होने वाली बारिश और चलने वाले अंधड़ के चलते ही इस प्रकार की समस्या आई है। शनिवार को शहर के पक्काटाला, मेडिकल कॉलेज चंबा के कुछ परिक्षेत्र, बनगोटू, सपड़ी, सुराड़ा, जनसाली और चौगान मोहल्ले में बिजली के कट लगते रहे।


बिजली कटों के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए पंखों का इस्तेमाल नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात बारिश और अंधड़ के चलते भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड में बार-बार तकनीकी खराबी पेश आती रही। हालांकि तकनीकी खराबी दूर करने के लिए बोर्ड के कर्मचारी सुबह पांच बजे से लेकर दिन भर डटे रहे। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार ज बारिश और अंधड़ के चलते स्विचयार्ड और म्यूजियम के पास स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी पेश आ गई। इसके चलते बिजली के कट लगाकर कार्य करना पड़ा। बहरहाल, दोपहर बाद शहर में बिजली की सप्लाई को सुचारु करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed