{"_id":"5b06f0554f1c1bfa6e8b4636","slug":"191527181397-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश- विदेशों की तर्ज पर चंबा के ग्रामीण इलाकों की सड़कें होंगी सीमेंटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश- विदेशों की तर्ज पर चंबा के ग्रामीण इलाकों की सड़कें होंगी सीमेंटेड
Updated Thu, 24 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एक या एक से ज्यादा पंचायतों को आपस में जोड़ने वाली सड़कें अब विदेशों की तर्ज पर सीमेंट से बनेंगी। ग्रामीण इलाकों के लोगों को यह सौगात मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क मरम्मत स्कीम के तहत मिलेगी।
इस योजना के तहत योजना से मिलने वाली राशि, जिला परिषद निधि और मनरेगा की राशि को समायोजित कर पंचायतों की सड़कों को आदर्श सड़कों के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए है। सीमेंटेड सड़कों को इसलिए बनाया रहा है, क्योंकि ये 12 महीनें खुली रहेंगी। इससे ग्रामीण तबके के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इन सड़कों में ड्रेनेज सिस्टम बेहतर किया जाएगा। योजना के तहत तीन तरह के कार्य होंगे। एक तो सड़कों को आदर्श, नई सड़कों की सौगात और मरम्मत का इंतजार कर रहीं सड़कों को भी चकाचक किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक जिला परिषद वार्ड के लिए 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क मरम्मत योजना के तहत दस लाख व शेष राशि मनरेगा और जिला परिषद निधि से समायोजित होगी।
कोट्स
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत एक से ज्यादा पंचायतों को जोड़ने वाली पहले बनी सड़कों को प्राथमिकता में रखा गया है। इस बारे में समस्त जिला परिषद सदस्यों से भी चर्चा की जा चुकी है।