{"_id":"5b02d7084f1c1bd5408b6f77","slug":"191526912776-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में लगी आग से ट्रक जला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में लगी आग से ट्रक जला, हड़कंप
Updated Mon, 21 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-बालू मार्ग पर हेलीपैड के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचानक आग भड़क गई। कूड़े में लगी आग से ट्रक में आग भड़क गई। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके लिए की लापरवाही जिम्मेदार है।
जिस स्थान पर ट्रक में आग लगी है, वहां पर सड़क के नीचे भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा था। सोमवार को शरारती तत्वों ने कूड़े में आग लगा दी। कूड़े की आग भड़कते हुए सड़क पर पहुंच गई। यहां पर सीमेंट से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान कूड़े में लगी आग से ट्रक में आग भड़क गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ट्रक में फैल गई। गनीमत रही कि घटना के समय चालक ट्रक के पास ही मौजूद था। उसने झाड़ियों से आग को बुझाना शुरू किया। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। साथ ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ट्रक की आग को बुझाया।
विज्ञापन
इससे ट्रक पूरी तरह जलने से तो बच गया। मगर ट्रक का काफी भाग आग की चपेट में आने से राख हो गया। इससे ट्रक मालिक को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बालू के पास ट्रक में आग भड़कने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। कूड़े में आग लगाने वाले की भी तलाश की जा रही है।