{"_id":"5adf66024f1c1b6e098b6264","slug":"191524590082-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है गरिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है गरिमा
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। कला संकाय में प्रदेश भर में 95.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहने वाली घोल्टी निवासी गरिमा महाजन का लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है। कुशाग्र बुद्धि की मालिक गरिमा महाजन ने इस उपलब्धि का श्रेय पिता कपिल महाजन, माता तरूणा महाजन और शिक्षकों को दिया है। गरिमा महाजन के पिता कपिल महाजन कारोबारी है जबकि उनकी माता जम्मुहार विद्यालय में जेबीटी अध्यापिका है।
अधिकारी बनकर समाज की सेवा करूंगी : ओजस्वी
विज्ञान संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश स्तर पर टोप टेन की सूची में चौथा स्थान पाने वाली भद्रम निवासी ओजस्वी सुपुत्री संदीप कुुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है। अमर उजाला से रूबरू होते हुए ओजस्वी ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाने का है। ओजस्वी के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में बतौर आईटी अध्यापक सेवारत है। जबकि उनकी माता रिचा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में टीजीटी आर्ट्स के पद पर कार्यरत है। कहा कि उनके माता-पिता और गुरूजनों के मार्गदर्शन के बाद ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
केवल का लक्ष्य भी प्रशासनिक अधिकारी बनना
वहीं कला संकाय में प्रदेश भर में 94.6 तृतीय स्थान हासिल करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ के केवल कुमार ने भी बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया है। केबल कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय पिता भीमसेन, माता कश्मीरू, मामा राकेश खन्ना और शिक्षकों को दिया है। केवल के पिता बढ़ई का कार्य करते है, जबकि उनकी माता एक कुशल गृहणी है।
विज्ञापन
राजेश ने माता-पिता को दिया सफलता का लक्ष्य
कॉमर्स संकाय में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल करने वाले परसियारा विस क्षेत्र भटियात के राजेश कुमार का लक्ष्य भी प्रशासनिक अधिकारी बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।