फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   80 लाख से बनेंगी शालूंई-पधरोलू, भल्लीघराट-डोलगुवाड़ी सड़क

80 लाख से बनेंगी शालूंई-पधरोलू, भल्लीघराट-डोलगुवाड़ी सड़क

Wed, 24 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
80 लाख से बनेंगी शालूंई-पधरोलू, भल्लीघराट-डोलगुवाड़ी सड़क
road shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि चुराह क्षेत्र में सभी बुनियादी जरूरतें जुटाने की दिशा में प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह बात शालूंई से पधरोलू और भल्लीघराट से डोल गुवाड़ी तक बनने वाली दो संपर्क सड़कों के भूमि पूजन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि दोनों संपर्क सड़कों के निर्माण पर 80 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। पधरोलू तक सड़क निर्मित होने के बाद यह सड़क आगे नैला, देहरा और डांड क्षेत्र तक जाएगी। इसी तरह डोल गुवाड़ी से आगे सिंड तक सड़क बनाने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि सड़कों के शेष भाग के मामले को वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है और जल्द इसकी मंजूरी मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सड़क निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मगर सड़क परियोजनाएं तभी पूरी हो पाएगी जब उन पर योजनाओं के अधीन आने वाली निजी जमीन लोग लोक निर्माण विभाग के नाम करवाएंगे। हंसराज ने कहा कि गत 5 वर्षों में इस क्षेत्र के लोगों को मात्र छला गया है। यहां तक कि मूलभूत जरूरतें जुटाने को लेकर भी कोई प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के आधार पर लोगों की सेवा करेंगे। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हेमचंद वर्मा ,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ताराचंद, अध्यक्ष पंचायत समिति देवकी देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोपाल ठाकुर और वीरेंद्र, पूर्व प्रधान कर्म चंद समेत अन्य विभागीय अधिकारी और पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed