{"_id":"5a184a874f1c1b686a8b56d0","slug":"191511541383-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीयाला गांव में बीस परिवार एक सप्ताह से प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीयाला गांव में बीस परिवार एक सप्ताह से प्यासे
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
water logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत देवी कोठी के गांव पनीयाला में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। मगर अभी तक आईपीएच विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि गांव को आने वाली पाइपलाइन जगह-जगह पर टूट चुकी है। मगर इसे विभाग ने अभी तक दुरुस्त नहीं किया है। इस वजह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार गांव में बीस परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। मगर एक सप्ताह से उन्हें पानी का इंतजाम करने के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण रमेश कुमार, राज सिंह, कमला देवी, बिमला देवी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, उधम राम, दविंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद नेक सिंह और रिंकू राम ने बताया कि पानी के लिए उन्हें दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यहां से खुद के लिए और पशुओं के लिए भी पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि इस बारे उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव के लिए पानी की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।