{"_id":"5a0495264f1c1bd9798bb325","slug":"191510249766-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर जिला निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर जिला निर्वाचन आयोग की अनूठी पहल
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
election commission
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विधानसभा चुनाव 2017 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने अनूठी पहल की। जिला निर्वाचन विभाग ने मेडिकल कॉलेज चंबा के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपचाराधीन 31 मरीजों को नजदीकी पोलिंग बूथों तक पहुंचाने और अस्पताल तक लाने के लिए गाड़ी का इंतजाम करवाया गया। कुल मिलाकर स्वास्थ्य केंद्रों में उपचाराधीन मरीजों ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब हो कि जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चंबा, भरमौर, तीसा, चुवाड़ी और डलहौजी में 353500 मतदाता हैं। इन मतदाताओं ने इस मर्तबा अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। इसके में कुछ मतदाता जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में उपचाराधीन होने के चलते अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह सकते थे। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे मरीजों को नजदीकी पोलिंग बूथों में मतदान करवाने का निर्णय लिया। इसके तहत वीरवार को मतदान के अवसर पर बाकायदा गाड़ी के माध्यम से मरीजों को नजदीकी पोलिंग बूथों पर ले जाकर मतदान करवाया गया। इसके बाद में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों में वापस पहुंचाया गया। मताधिकार का प्रयोग करने वाले उपचाराधीन मतदाताओं में रतन चंद और कर्म सिंह ने बताया कि वे मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन है। ऐसे में वे इस बार मतदान करने से वंचित रह सकते थे। मगर प्रशासन की तरफ से उन्हें मतदान करने के लिए सुविधा प्रदान करवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों वोट नहीं डाल पाते थे। इस मर्तबा मरीजों की सहूलियत के लिए सुविधा मुहैया करवाई गई। उन्होंने कहा कि चंबा जिलेे के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 31 रोगियों को यह सुविधा मुहैया करवाई गई है। वोट डालना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और बीमारी के कारण कोई इस अधिकार से वंचित न रहे, इसलिए ही सह सुविधा मरीजों को उपलब्ध करवाई गई है।