फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी में अब टैक्सी चालक सवारियों से नहीं वसूल पाएंगे मनमाना किराया

पांगी में अब टैक्सी चालक सवारियों से नहीं वसूल पाएंगे मनमाना किराया

Sun, 05 May 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
पांगी में अब टैक्सी चालक सवारियों से नहीं वसूल पाएंगे मनमाना किराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में अब टैक्सी चालक किराये को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से पांगी में टैक्सियों के रेट तय कर दिए हैं। प्रशासन ने तय रेट के अनुसार ही अब टैक्सी चालक सवारियों से किराया लेंगे। तय रेट से ज्यादा किराया वसूलने पर टैक्सी चालकों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

इसको लेकर प्रशासन सवारियों से समय-समय पर पूछताछ करेगा। जिससे टैक्सियों में लिए जाने वाले किराए का पता लगाया जा सके। इससे पहले टैक्सी चालक सवारियों से अपनी मनमर्जी से टैक्सी का किराया वसूल करते थे। अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पांगी में बसों की ज्यादा सुविधा नहीं है। इसलिए लोगों को सफर करने के लिए टैक्सियों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर टैक्सी चालक लोगों से मनमाना किराया वसूल करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। टैक्सियों के किराये की रेट लिस्ट को प्रशासन ने किलाड़ मुख्यालय पर बोर्ड पर लगा दिया है। जिससे लोग इन किराये के अनुसार ही टैक्सियों में किराया दें।
विज्ञापन


पांगी से चंबा वाया साच पहले टैक्सी चालक प्रति सवारी 600 रुपये लेते थे। इसे कम करके प्रशासन ने 500 रुपये कर दिया है। वाया जेएंडके 1500 प्रति सवारी लेते थे। अब यहां के 900 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह वाया पद्धरी जोत मार्ग से पहले टैक्सी ऑपरेटर प्रति सवारी से 1100 रुपये लेते थे। अब यही किराया प्रति सवारी 500 रुपये होगा। पांगी से कुल्लू पहले 1500 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां का किराया 800 रुपये तय किया गया है। किलाड़ से करयास, क्वास, टटन माता फुल टैैक्सी 300 रुपये ओर प्रति सवारी 40 रुपये किराया तय किया गया है। किलाड़ से करियुनी, पुंटो, फिंडरू तक फुल टैक्सी 500 और प्रति सवारी साठ रुपये किराया होगा। किलाड़ से मिंधल फुल टैक्सी 700 और 70 रुपये प्रति सवारी टैक्सी का किराया होगा।


इसी तरह अन्य रूटों पर भी किराये में प्रशासन की ओर से कमी की गई है। एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि पांगी में टैक्सी का किराया निर्धारित किया गया है। क्योंकि टैक्सी चालक अपनी मनमानी से किराया वसूल रहे थे। इसको लेकर प्रशासन के पास लंबे समय से शिकायतें आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed