फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भूस्खलन से हंसवानी गांव को खतरा, डर के साये में जी रहे 22 परिवार

भूस्खलन से हंसवानी गांव को खतरा, डर के साये में जी रहे 22 परिवार

Wed, 20 Feb 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से हंसवानी गांव को खतरा, डर के साये में जी रहे 22 परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत बैरागढ़ के हंसवानी गांव के 22 परिवारों के घरों के भूस्खलन की जद में आने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही घरों को पैदा हुए खतरे का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान का अवलोकन भी किया गया। गांव में आठ परिवारों के मकान ऐसे हैं, जिनकी दीवारों पर भूस्खलन की वजह से दरारें आना शुरू हो गई हैं। इन परिवारों के घर प्रशासन कभी भी खाली करवा सकता है। इसके लिए परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान को तलाशा जा रहा है। गांव के निवासी श्यामलाल ने निजी भूमि आठ परिवारों को दान करने का निर्णय लिया है। बुधवार को श्याम लाल ने आठ परिवारों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री भी करवा दी। इस दौरान एसडीएम हेमचंद वर्मा समेत कानूनगो मौजूद रहे। उनकी देखरेख में परिवारों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री हुई। गांव के 14 परिवारों के घरों को भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। उनके लिए भी प्रशासन विकल्प तलाश कर रहा है। प्रशासन प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवाएगा। जिससे प्रभावित परिवार परिवार के लिए घर तैैयार कर सकें। जब तक इन आठ परिवारों के लिए रहने की उचित व्यवस्था नहीं होती, तब प्रशासन उनके रहने की व्यवस्था करेगा। इसके लिए गांव के सुरक्षित स्थान पर प्रशासन की ओर से टेंट और राशन की व्यवस्था की जाएगी। जिससे प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इनसेट
एसडीएम चुराह हेमचंद वर्मा ने बताया कि गांव को भूस्खलन से खतरा पैदा हुआ है। गांव के परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान तलाशा जा रहा है। आठ परिवारों के लिए जमीन की व्यवस्था हो गई है। घर बनाने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से पूरी सहायता की जाएगी। अन्य परिवारों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed