{"_id":"5c659642bdec22271a77c0d5","slug":"181550161474-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाएं पूरी ना होने पर शुरू किया जाएगा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाएं पूरी ना होने पर शुरू किया जाएगा आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें नहीं मानी तो आमरण अनशन
कल्हेल विकास समिति संगठन ने सरकार को 25 फरवरी तक दिया समय
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर कल्हेल विकास समिति संगठन ने अब आमरण अनशन करने का मन बनाया है। इसको लेकर कल्हेल विकास समिति संगठन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भी भेज दिया है। सरकार को 25 फरवरी तक का समय दिया गया है। अगर सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांगे पूरी नहीं की तो संगठन के संयोजक मान सिंह कल्हेल में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। कल्हेल क्षेत्र में रहने वाली आबादी को स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसको लेकर ग्रामीण लंबे समय से केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार ग्रामीणों को मात्र आश्वासन ही हाथ लगा। उनकी समस्याएं आज भी बरकरार हैं।
संगठन के संयोजक मान सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों ने अनशन किया था। अनशन को खत्म करवाते समय विस उपाध्यक्ष हंसराज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि वह प्रदेश सरकार में बात करके क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि कल्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में एक ही डॉक्टर तैनात है, जोकि नियमित रूप से अपनी सेवाएं नहीं देता। अन्य स्टॉफ के पद खाली पड़े हैं। शिंड और रैला स्कूल में अध्यापक नहीं है। सोठी वार्ड में पेयजल किल्लत चल रही है। कल्हेल क्षेत्र की आठ पंचायतों के बच्चों के लिए साइंस और कॉमर्स विषय पढ़ने की स्कूलों में सुविधा नहीं है।