फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जतरूण मोड़ में भटियात विधायक की गाड़ी पर शरारती तत्वों ने किया पथराव

जतरूण मोड़ में भटियात विधायक की गाड़ी पर शरारती तत्वों ने किया पथराव

Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
जतरूण मोड़ में  भटियात विधायक की गाड़ी पर शरारती तत्वों ने किया पथराव
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरयाल की गाड़ी पर जतरूण मोड़ के समीप शरारती तत्वों ने बुधवार देर रात पथराव किया। पुलिस थाना चुवाड़ी में इसकी शिकायत हुई है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन युवकों को भी पकड़ा है। वहीं, भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच वाद-विवाद का क्रम भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक किसी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। जैसे ही विधायक की गाड़ी जतरूण मोड़ के समीप पहुंची तो रात के अंधेरे में शरारती तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। हालांकि शरारती तत्वों ने एक ही गाड़ी पर पथराव किया जबकि अन्य गाड़ियों को छोड़ दिया। जिस गाड़ी पर शरारती तत्वों ने पथराव किया, उसमें चालक व विधायक के पर्सनल असिस्टेंट ही मौजूद थे। विधायक दूसरी गाड़ी में सवार थे। शरारती तत्वों के पथराव से गाड़ी को नुकसान हुआ है। इसके बाद विधायक के भतीजे अमित जरयाल ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में की है। अमित जरयाल ने बताया कि शरारती तत्वों ने विधायक को नुकसान पहुंचाने के मकसद से उनकी गाड़ी पर पथराव किया है लेकिन विधायक दूसरी गाड़ी से रवाना हुए। अमित जरयाल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने माना कि विधायक की गाड़ी पर पथराव होने की शिकायत चुवाड़ी थाने में पहुंची है। शिकायत के आधार पर तफ्तीश करते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा है। पुलिस निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव : विक्रम
भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि इस घटना को अंजाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी राजनीतिक द्वेष से उन्हें नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं। पुलिस में शिकायत की गई है। उन्हें कानून पालिका पर पूर्ण विश्वास है।


भाजपा के लोगों ने किया पथराव, विधायक से हैं निराश: पठानिया
विस क्षेत्र भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है कि विधायक की गाड़ी पर पथराव उनके ही संगठन के कार्यकर्ताओं की योजना से हो सकता है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ता उनकी कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कोई भी हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed