फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मरेड़ी सब स्टेशन बनने से 24 पंचायतों 134 गांवों की 25 हजार आबादी होगी लाभांवित

मरेड़ी सब स्टेशन बनने से 24 पंचायतों 134 गांवों की 25 हजार आबादी होगी लाभांवित

Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
मरेड़ी सब स्टेशन बनने से 24 पंचायतों 134 गांवों की 25 हजार आबादी होगी लाभांवित
जिले में बनेंगे छह नए विद्युत सब स्टेशन ऱ् ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन

मरेडी में 33 केवी सब स्टेशन की रखी नींव, करियां में उपकेंद्र का किया लोकार्पण
रायपुर, कुरथला, गेट, अमरई, नैनीखड और तेलका में सब स्टेशन बनने से सुधरेगी विद्युत आपूर्ति
उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में छह नए विद्युत सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। रायपुर, कुरथला, गेट, अमरई, नैनीखड्ड और तेलका में इन नए विद्युज सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। यह बात ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने शनिवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत मरेडी में 3 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले 33 केवी सब स्टेशन की नींव रखी वहीं ऊर्जा मंत्री ने करियां में 40 करोड़ की लागत से निर्मित 33/200 विद्युत सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण भी किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा राज्य के तौर पर एक नई पहचान देने के अलावा सोलर पावर के जरिये लोगों को बिजली मुहैया करने का लक्ष्य तय किया गया है। लोग घरों की छतों पर सोलर पावर के प्लांट स्थापित करके बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसमें क्लस्टर के आधार पर भी सोलर पावर प्लांट स्थापित करके बिजली की सहूलियतें ली जा सकती है। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत दिए गए लक्ष्यों को समय से पहले हासिल करने पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम के मद्देनजर बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की सहूलियत सुनिश्चित करना हालांकि किसी चुनौती से कम नहीं, फिर भी बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को विश्वसनीय सेवाएं देना प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री को सम्मानित भी किया गया। चंबा के विधायक पवन नैय्यर ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र की बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने हर समय पूरा सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सब स्टेशनों के साथ पूल किया जाएगा। यह सब स्टेशन जल विद्युत परियोजनाओं से उत्पादित बिजली की ट्रांसमिशन का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। विद्युत सब स्टेशन टू वे सिस्टम पर आधारित रहेगा यानी बिजली बाहर जा सकती है और बाहर से आ भी सकती है।


25 हजार की आबादी को बिजली कटों से मिलेगी निजात
मरेडी में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनने से विस क्षेत्र चंबा के साहो, सिल्लाघ्राट और जम्मुहार क्षेत्र की 24 पंचायतों के 134 गांवों में रहने वाले करीब 25 हजार लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसी सब स्टेशन के माध्यम से मरेड़ी में निर्मित हो रहे आईपीएच की उठाऊ पेयजल योजना प्लांट को भी विद्युत आपूर्ति मिलेगी। सब स्टेशन बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिजली के कटों से भी निजात मिलेगी। चंबा जिला में बिजली सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 31 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। इस सब स्टेशन के निर्माण के लिए एक वर्ष का समय तय किया गया है। आगामी वित्त वर्ष के दौरान 71 करोड़ रुपए की राशि चंबा जिले में खर्च की जाएगी। ताकि जहां लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो वहीं बिजली के मीटर, खंभों और आवश्यक अन्य उपकरणों की उपलब्धता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed