फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार झील का अस्तित्व बचाने के लिए बनेगी कार्ययोजना : कश्यप

खज्जियार झील का अस्तित्व बचाने के लिए बनेगी कार्ययोजना : कश्यप

Fri, 30 Nov 2018 09:19 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार झील का अस्तित्व बचाने के लिए बनेगी कार्ययोजना : कश्यप

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में मौजूद झील के अस्तित्व को बरकार रखने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे न केवल इस झील की खूबसूरती दोबारा उभरकर सामने आएगी बल्कि यह नैसर्गिक पर्यटन का एक बड़ा आकर्षण बन सकेगा। विधानसभा की सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने यह बात शुक्रवार को समिति की बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इसमें समिति के अन्य सदस्यों के तौर पर विधायक जगत सिंह नेगी, इंद्र दत्त लखनपाल और रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे। समिति ने खज्जियार में मौजूद म्यूल ट्रैक की दशा सुधारने और वहां सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए भी कहा। समिति ने डलहौजी से खज्जियार सड़क की टारिंग करने के काम करने के भी निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले पर्यटन सीजन से पहले सड़क के टारिंगको पूरा करने की दिशा में विभाग प्रभावी कदम उठाएगा। समिति ने कहा कि जनजातीय पांगी, भरमौर के क्षेत्रों के अलावा जिले के अन्य स्थानों में पर्यटन विकास की योजनाएं तैयार की जाएं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि चमेरा जलाशय में वाटर ट्रांसपोर्ट और राफ्टिंग को लेकर योजना पर कार्य चल रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि विधायक प्राथमिकता से संबंधित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से निपटाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


विधायक प्राथमिकता से जुड़ी किसी योजना में व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हों तो संबंधित विधायक से उनकी दूसरी प्राथमिकता लेकर उस योजना को अमलीजामा पहनाया जाए ताकि धन का भी समय पर सदुपयोग हो। उन्होंने विशेषकर सड़क परियोजनाओं के मामलों को लेकर कहा कि लोक निर्माण और वन विभाग संयुक्त तौर पर कार्य करते हुए फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत सड़कों के मामलों को मंजूरी के लिए जल्द तैयार करके भेजें ताकि उन्हें समय पर मंजूरी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग योजनाओं की डीपीआर तैयार करने की गति में और इजाफा करें। पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो ना केवल हमारी आर्थिकी को मजबूत करता है बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के भी बड़े अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी सीवरेज योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। राज्य सरकार का यह लक्ष्य है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बैठक के दौरान बिजली बोर्ड को लकड़ी के सभी पुराने खंभों को बदलने को लेकर निर्देश दिए गए। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के निर्देशों के मुताबिक विभागीय अधिकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed