{"_id":"5c0006bcbdec2241471f656a","slug":"181543505596-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन मन्हास नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमन मन्हास नौसेना में बना सब लेफ्टिनेंट
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के मेल गांव के सुमन मन्हास नौसेना में बतौर सब लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। मेल गांव के निवासी दीवान चंद और काशला देवी बेटे की इस कामयाबी से खुश हैं। सोमवार को सुमन ने ट्रेनिंग पूरी की और पासिंग आउट परेड में उनके माता पिता और अन्य परिजन भी शामिल हुए। 24 दिसंबर को सुमन मुंबई में ज्वाइन करेगा।
गौर हो कि सुमन की शुरुआती शिक्षा माध्यमिक पाठशाला मेल से हुई। वहीं, उच्च शिक्षा सुमन ने रावमापा ककीरा और डीएवी कॉलेज बनीखेत से प्राप्त की। इसके बाद सुमन नौसेना में भर्ती हो गया। सुमन ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। सुमन के घर पर जश्न का माहौल है और बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा है। सुमन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन