फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मटर और बिनस के किसानों को मिल रहे अच्छे दाम

मटर और बिनस के किसानों को मिल रहे अच्छे दाम

Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
मटर और बिनस के किसानों को मिल रहे अच्छे दाम
मटर और फ्रांसबीन के अच्छे दाम मिलने से किसान चहके
विज्ञापन

किहार की मंडी में मटर के 55 और फ्रांसबीन के मिले 40 रुपये प्रति किलो दाम
अमर उजाला ब्यूरो
किहार (चंबा)। किहार के परिक्षेत्र के किसान मटर और फ्रांसबीन के अच्छे दाम मिलने से चहक उठे हैं। इस बार मंडी में मटर और फ्रांसबीन के दामों में अचानक बढ़ोतरी होने से किसानों की मेहनत सफल हो गई है। इस बार मंडी में किसानों को मटर के 55 से 58 रुपये प्रति किलो भाव मिल रहे हैं जबकि फ्रांसबीन के 35 से 40 रुपये थोक भाव मिल रहा है। इससे पिछले कई सालों से सामान्य दाम मिलने से घाटा उठा रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किहार सेक्टर के अधीन किलोड़, निमाड, तलाई, जखराल, डांड, भांदल, संघणी, पुखरोग, सूरी पिछला डियूर और डियूर में अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी कर परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा न होने से आज भी किसान बारिश पर निर्भर करते है। ऐसे में इस बार मौसम ने भी किसानों का खूब साथ दिया है। किसानों ने खेतों में उगाई गई मटर और फ्रांसबीन की एवज में किसानों उमदा दाम स्थानीय सब्जी मंडी में ही मिल रहे हैं। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने बताया कि स्थानीय सब्जी मंडी में ही उन्हें वर्तमान में मटर 55 से 58 रुपये प्रति किलोग्राम और फ्रांसबीन 35 से 40 रुपये बिक बिक रही है।

किसान मान सिंह, अशोक कुमार, रणधीर, राजकुमार, सुरेश कुमार, मोहम्मद रफीक, शहा मोहम्मद, यासीन मोहम्मद, मुकेश कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद फारूख और मोहम्मद रफीक ने बताया कि इस वर्ष उन्हें मटर और फ्रांसबीन के स्थानीय मंडी में ही अच्छे दाम मिल रहे हैं। स्थानीय सब्जी मंडी में एकत्रित होने वाली सब्जियों को जिले से बाहर की मंडियों में बेचने के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed