{"_id":"5bb8e514867a5567f22a9f99","slug":"181538843924-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन हिमाचल अंडर-13 के लिए चंबा में आठ को चयन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन हिमाचल अंडर-13 के लिए चंबा में आठ को चयन प्रक्रिया
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल टीम के लिए चयन आठ को
सोलन के ठोड़ा ग्राउंड में 13 से 15 अक्तूबर तक होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। हिमाचल फुटबाल संघ के तत्वाधान और जिला फुटबाल संघ सोलन के सहयोग से बचपन हिमाचल अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोलन के ठोडो ग्राउंड में 13 से 15 अक्तूबर तक होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला फुटबाल संघ चंबा टीम का चयन 8 अक्तूबर को सुबह चंबा चौहान में सात बजे किया जाएगा।
इस के बारे में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल संघ चंबा के सचिव नरेश खन्ना ने बताया कि चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 से पहले और 31 दिसंबर 2006 के बीच हो। सभी खिलाड़ियों को चयन के दौरान मूल प्रमाण पत्र नगर पालिका या सचिव पंचायत के जारी प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा। चयन प्रतियोगिता के लिए कोई यात्रा भत्ता मान्य नहीं होगा। चयन प्रतियोगिता के चेयरमैन प्रेम भूषण हितैषी नियुक्त किए गए हैं।