{"_id":"5b79975b42c79246435d67ad","slug":"181534695259-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान में जिला चंबा की सीनियर क्रिकेट टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कुल 22 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाडियों में अजय, मनु, सचिन ठाकुर, राहुल शर्मा, मंदीप, रजत, ऋषि महाजन, हितेंद्र, अभिषेक ठाकुर, केके प्रसाद, अजय जरयाल, अंगद, शशि मेहरा, चाढ़क, आदित्य कालरा, ऋषभ, संतोष, अभिषेक और रूस्तम शामिल हैं। जिला क्रिकेट संघ के सदस्य मंगलेश शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का 27 तक प्रशिक्षण चलेगा।
प्रशिक्षण में फिट होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की ओर से खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 28 को जिला ऊना में आयोजित होगी। खिलाड़ियों का ट्रायल किशन चंद, हमीद और अमित ने लिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चंबा की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन